Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म करने के लिए बनी प्रारंभिक सहमति; ईरान को मिल सकती है 300 अरब डॉलर की मदद

14

तेहरान/वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले चार महीनों से जारी तनाव को थामने के लिए एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है। दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर सहमति बनती दिख रही है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस समझौते के मसौदे में 14 महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं, जो दोनों (US-Iran Deal) देशों के बीच वर्षों से चली आ रही तनातनी को कम कर सकते हैं।

 आर्थिक राहत और 300 अरब डॉलर का प्रस्ताव

समझौते के मसौदे के अनुसार, ईरान के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देश 300 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इसके अलावा, विदेशों में फ्रीज की गई ईरान की 24 अरब डॉलर की संपत्ति भी जारी की जाएगी। मसौदे में यह भी उल्लेख है कि ईरानी तेल और ऊर्जा क्षेत्र पर लगे कड़े प्रतिबंधों को हटाया जाएगा, जिससे (US-Iran Deal) ईरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पुनः तेल का निर्यात कर सकेगा।

 सुरक्षा और सैन्य दखलअंदाजी पर शर्तें

समझौते की प्रमुख शर्तों में शामिल है:

    • नौसैनिक नाकेबंदी: अमेरिका 30 दिनों के भीतर ईरान के बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाएगा, जिसके बदले ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को जहाजों की आवाजाही के लिए खोलेगा।

    • हस्तक्षेप पर रोक: अमेरिका ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति न बढ़ाने पर सहमत हो सकता है।

    • नए प्रतिबंधों पर रोक: बातचीत की अवधि के दौरान कोई भी नया आर्थिक प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

       

 

 

Comments are closed.