Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Vadodara Road Accident: वडोदरा में भीषण सड़क हादसा; लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

8

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ कोटंबी स्टेडियम के पास एक लग्जरी निजी बस और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस (road accident in Vadodara) हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे का शिकार हुई बालाजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस राजस्थान के बाड़मेर से सूरत जा रही थी। वडोदरा के पास कोटंबी स्टेडियम के नजदीक बस चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

road accident in Vadodara – घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वडोदरा अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एक विशेष बचाव अभियान चलाया गया। सभी घायलों को तत्काल वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Comments are closed.