Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बिलासपुर में पत्नी की निर्मम हत्या; चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से गला काटा

2

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर लोहे के धारदार हथियार से (brutal murder of wife) जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 क्या था पूरा घटनाक्रम?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका दोपहर करीब 4 बजे अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य में बेटे और बहू के साथ मजदूरी कर रही थी। नहाने जाने से पहले उसने अपने पति से खाना बनाने के लिए लकड़ियां काटने को कहा। जैसे ही महिला बाथरूम की ओर बढ़ी, उसके पति ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि महिला का गला कट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 आरोपी का बेटा बना गवाह 

घटनास्थल पर मौजूद बेटे ने साहस दिखाते हुए तुरंत हमलावर पिता को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी निमितेश सिंह ने (brutal murder of wife) बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की वजह ‘चरित्र शंका’ सामने आई है। आरोपी को पत्नी का किसी अन्य से बातचीत करना पसंद नहीं था।

Comments are closed.