Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

3

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट सहित 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलिम इस्माइल डोला और उसके सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की (ED Raids on Drugs Network) जा रही है। गौरतलब है कि सलिम डोला को पिछले महीने ही तुर्की से भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया था।

⛓️ कौन-कौन हैं जांच के दायरे में?

ईडी की यह छापेमारी उन सभी कड़ी पर केंद्रित है जो इस संगठित अपराध का हिस्सा हैं। जांच के घेरे में मुख्य रूप से शामिल हैं:

    • ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल सप्लायर और ट्रेडर।

    • मेफेड्रोन (MD) बनाने वाले ड्रग निर्माता और तस्कर।

    • हवाला ऑपरेटर और अवैध लेन-देन संभालने वाले बिचौलिए।

    • ड्रग्स की कमाई से बेनामी संपत्ति खरीदने वाले सहयोगी और अन्य लोग। 

⚖️ क्या है पूरा मामला?

यह मनी लॉन्ड्रिंग जांच मुंबई में सलिम डोला और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज विभिन्न FIR के आधार पर शुरू की गई है, जिनमें मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर आरोप शामिल हैं। हाल के वर्षों में ड्रग्स-मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ इसे सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इन (ED Raids on Drugs Network) छापों के बाद आने वाले दिनों में तस्करी से जुड़ी और भी कई बड़ी जानकारियां सामने आएंगी।

 

Comments are closed.