Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

International Karate Championship : सिंगरौली के नन्हे योद्धाओं का बड़ा कारनामा; कलेक्टर ने किया सम्मानित

3

सिंगरौली : नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित ’12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026′ में सिंगरौली के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। इन नन्हे खिलाड़ियों ने कुल 10 पदक (2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य) जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस (International Karate Championship) शानदार उपलब्धि पर सिंगरौली कलेक्टर गौरव बेनल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 पदक विजेताओं की सूची

इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी धाक जमाई:

    • स्वर्ण पदक: संयुक्ता सिंह (अंडर-7) और सिगिनाम नित्या श्री (अंडर-12)।

    • रजत पदक: शौर्य पिपलिया (अंडर-8), अवनीश अग्रवाल (अंडर-13) और श्रेयाशी शर्मा (अंडर-10)।

    • कांस्य पदक: मणिकर्णिका दुबे (अंडर-10), प्रतिष्ठा सिंह राठौर (अंडर-9), शुभी अग्रहरि (अंडर-9), साई कृष्णा आचार्य (अंडर-13) और आर्यांश भारद्वाज (अंडर-8)।

 

 आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण

कलेक्टर गौरव बेनल ने इस अवसर पर प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। खेल अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ कलेक्टर ने मुख्य कोच को एक विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के शासकीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका (International Karate Championship) छात्रावासों में विशेष कराटे प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को आत्मरक्षा और खेल कौशल में दक्ष बनाया जा सके।

Comments are closed.