Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बॉडी टाइप के अनुसार चुनें परफेक्ट जींस; जानें अपनी बॉडी शेप के लिए बेस्ट स्टाइल

6

 जींस एक एवरग्रीन आउटफिट है, जो हर उम्र और बॉडी टाइप पर अच्छा लगता है। लेकिन अक्सर गलत फिटिंग के कारण स्टाइलिश जींस भी बेस्वाद लगती है। परफेक्ट लुक पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि (Women Fashion Tips) आपकी बॉडी शेप के अनुसार कौन सी जींस सबसे बेहतर है।

 पियर शेप बॉडी 

यदि आपके कूल्हे चौड़े हैं और ऊपरी हिस्सा पतला है, तो आप बूटकट, स्ट्रेट-लेग और हाई-वेस्ट जींस चुनें। ये आपकी बॉडी को बैलेंस और आकर्षक दिखाने में मदद करती हैं।

 एप्पल शेप बॉडी 

जिन महिलाओं के पेट के आसपास फैट अधिक होता है, उन्हें हमेशा मिड-राइज या हाई-वेस्ट जींस पहननी चाहिए। यह आपके पेट को बेहतर सपोर्ट देती है और आपको एक स्लिम लुक प्रदान करती है।

 ऑवरग्लास बॉडी  

कंधे और कूल्हे बराबर होने पर आप स्किनी, हाई-वेस्ट या कर्वी-फिट जींस ट्राई करें। ये आपके फिगर के कर्व्स को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती हैं।

 रेक्टैंगल बॉडी 

जिनके कंधे, कमर और कूल्हे एक समान होते हैं, उन पर मॉम जींस, बॉयफ्रेंड जींस और फ्लेयर्ड जींस बहुत जचती हैं। ये आपके शरीर में कर्व्स वाला लुक जोड़ने का काम करती हैं।

 लंबी और स्लिम बॉडी 

अगर आपकी हाइट अधिक है, तो आप वाइड-लेग, फ्लेयर्ड और लो-राइज जींस बेझिझक पहन सकती हैं। ये आपके लुक में स्टाइल और बैलेंस दोनों जोड़ती हैं।

 प्लस-साइज बॉडी 

प्लस-साइज के लिए डार्क कलर की हाई-वेस्ट, स्ट्रेट-फिट या बूटकट जींस सबसे बढ़िया विकल्प हैं। ये न केवल आरामदायक हैं बल्कि एक (Women Fashion Tips) बेहतरीन ‘स्लिमिंग इफेक्ट’ भी देती हैं।

Comments are closed.