Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान; 2028 तक हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

3

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक ग्रामीण घर तक पाइपलाइन और नल के जरिए शुद्ध जल पहुंचाने का लक्ष्य दिसंबर 2028 तक हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में (Hemant Soren’s big announcement) विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद सहित शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

Hemant Soren’s big announcement – मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी पेयजल परियोजनाओं के लिए ठेकेदारों का वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए ताकि कार्य प्रगति की प्रतिदिन निगरानी हो सके। उन्होंने पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की विशेष पहचान कर वहां त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

💧 जल संरक्षण और भू-जल स्तर पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि:

    • चापाकल रिचार्ज: अनुपयोगी बोरिंग का उपयोग ‘रिचार्ज पीट’ के रूप में किया जाए ताकि वर्षा जल संचयन हो सके।

    • जागरूकता अभियान: लोगों को जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने के लिए जागरूक किया जाए।

    • पुरस्कार: प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की पहल करने वाले ग्रामवासियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

       

आंगनबाड़ी और ग्रामीण स्वच्छता

मुख्यमंत्री ने हर आंगनबाड़ी केंद्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को शहरों जैसी बेहतर पेयजल सुविधा मिलनी चाहिए। विभाग को निर्देश दिया गया है कि योजनाओं में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित हो।

Comments are closed.