Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

केरल में हिंदू और ईसाई समुदायों की जनसंख्या में गिरावट; जानें क्या है नेगेटिव नेचुरल ग्रोथ रेट

10

केरल : राज्य के अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग के ताजा आंकड़े केरल की बदलती जनसांख्यिकीय तस्वीर को बयां कर रहे हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, राज्य के हिंदू और ईसाई समुदायों में ‘नेगेटिव नेचुरल ग्रोथ रेट’ (NGR) दर्ज की गई है, जिसका अर्थ है कि इन समुदायों में जन्म लेने वालों की तुलना में (Kerala Population Trends) मरने वालों की संख्या अधिक है।

समुदायों में बढ़ती ‘नेगेटिव नेचुरल ग्रोथ रेट’

आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति स्पष्ट होती है:

    • हिंदू समुदाय: हिंदुओं की NGR पहली बार 2022 में -0.080% हुई थी, जो 2023 में गिरकर -0.115% तक पहुंच गई।

    • ईसाई समुदाय: ईसाई समुदाय 2021 (-0.095%) से ही इस दायरे में है और 2023 में यह -0.084% रहा।

    • मुस्लिम समुदाय: राज्य की कुल नेचुरल ग्रोथ रेट 2023 में मामूली सकारात्मक (0.249%) है, जिसका मुख्य कारण मुस्लिम समुदाय में जन्म दर का अधिक होना है।

 गिरावट के पीछे के मुख्य कारण

केरल में इस गिरावट के पीछे (Kerala Population Trends) कई सामाजिक कारक जिम्मेदार हैं:

    1. उच्च साक्षरता और करियर फोकस: राज्य में शिक्षा और करियर पर अत्यधिक जोर है, विशेष रूप से महिलाओं के बीच।

    1. देर से शादी: करियर में व्यस्तता के कारण लोग देर से शादी कर रहे हैं, जिससे प्रजनन अवधि प्रभावित होती है।

    1. छोटे परिवार की प्राथमिकता: अधिकांश लोग आर्थिक और जीवनशैली कारणों से छोटा परिवार पसंद कर रहे हैं।

       

 

 

 

Comments are closed.