Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Cyber Fraud : कानपुर में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर ठगे 7.50 लाख, दो गिरफ्तार

3

अंबाला : अंबाला साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कानपुर से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुधीर साहू और उसके मैनेजर तुकेशवर्धन के रूप में हुई है। ये गिरोह सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर बुजुर्गों को शादी और (Cyber Fraud in Ambala) दोस्ती का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था।

 लड़की की आवाज में ‘मीठी बातें’ और फिर ठगी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का मैनेजर तुकेशवर्धन लड़की की आवाज निकालने में माहिर था। वह फोन पर बुजुर्गों से मीठी-मीठी बातें कर उन्हें विश्वास में लेता था। इसी जाल में फंसकर अंबाला के एक एक्स-सर्विसमैन ने इन ठगों को 7.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें – पानीपत में मानवता शर्मसार; 12 साल की अनाथ बच्ची के साथ सगे फूफा ने किया रेप, पुलिस जांच में जुटी

Cyber Fraud in Ambala – अंबाला पुलिस ने कानपुर में चल रहे इस फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश दी और गिरोह के ठगी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। मौके से पुलिस ने 19 कीपैड फोन, 10 एंड्रॉयड फोन और 1 टैब बरामद किया है। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल देश भर के बुजुर्गों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन ठगों ने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Comments are closed.