Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

छत्तीसगढ़ के विकास पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह; कहा- ‘राज्य नक्सलमुक्त होना सबसे बड़ी उपलब्धि’

9

रायपुर : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुँचे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में देश ने (Giriraj Singh in Raipur) हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल देश के लिए एक नया मुकाम लेकर आया है।

इसे भी पढ़ें – चक्रवाती तूफान का तांडव; BSNL टावर गिरा, 50 से अधिक पेड़ धराशायी, गांव में ब्लैक-आउट

Giriraj Singh in Raipur – छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि राज्य का ‘नक्सलमुक्त’ होना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जो काम इन दिनों छत्तीसगढ़ में हुए हैं, उन्हें केंद्र सरकार जनता के बीच ले जाएगी।

 पश्चिम बंगाल पर ममता सरकार को घेरा

पश्चिम बंगाल में चल रही राजनीतिक हलचल और ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “वहां काम में ‘कट मनी’ चलती थी, और आज एक-एक चीज बाहर आ रही है। जो जैसा करता है, उसे वैसा ही मिलता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कोई ऑपरेशन लोटस नहीं चलाती, बल्कि वहां की खराब व्यवस्था के लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेदार है।

Comments are closed.