Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Uttarakhand : पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभीर घायल

3

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दारमा घाटी के ‘दर’ नामक इलाके में पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान (बोल्डर) टूटकर गुजर रही कार पर गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से (rock fell on car) घायल हो गए हैं।

rock fell on car – जानकारी के अनुसार, एक जीप में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे, जो पंचाचूली दर्शन करके धारचूला की ओर लौट रहे थे। दर इलाके में पहुंचते ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर कार पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सीमा सड़क संगठन (BRO) और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए तीन लोगों को बाहर निकालकर धारचूला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

 चमोली में भी हुआ भीषण हादसा

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। इससे एक दिन पहले (गुरुवार को) चमोली जिले से भी दुखद खबर सामने आई थी। देवाल-घेस मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर कैल नदी में पलट गई, जिसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जिनका इलाज देवाल के अस्पताल में चल रहा है।

 भूस्खलन से प्रभावित हुआ यातायात

पिथौरागढ़ में बोल्डर गिरने के कारण काफी देर तक सड़क मार्ग बाधित रहा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मानसून और बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Comments are closed.