Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

संत बाबा मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर; पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी इजराइल

3

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संत बाबा मिलन दास की हत्या के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई आज (murder case accused killed by police) तड़के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुई। इस मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक और एक एसओजी सिपाही भी घायल हुए हैं।

पुलिस को तड़के सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास अपने साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही बांगरमऊ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के सरेंडर करने के आदेश के जवाब में आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें – 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत – केशव प्रसाद मौर्य

murder case accused killed by police – गोलीबारी में उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जबकि एसओजी आरक्षी विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी इजराइल गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

 बाबा मिलन दास हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

इजराइल पर आरोप था कि उसने 9 जून 2026 को संत बाबा मिलन दास की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर सरकार द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और वही चाकू बरामद किया है, जिसका उपयोग हत्या में किया गया था।

Comments are closed.