Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Vidarbha Pro T20 League Final: पगारिया स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन; आखिरी ओवर में संस्कार चावटे का कमाल

9

नागपुर : विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए विदर्भ प्रो T20 लीग के फाइनल मुकाबले में पगारिया स्ट्राइकर्स ने भारत रैंजर्स को 8 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला आखिरी (Pagariya strikers became champion) ओवर तक बेहद रोमांचक रहा, जहाँ युवा गेंदबाज संस्कार चावटे ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए 20 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया।

Pagariya strikers became champion – टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पगारिया स्ट्राइकर्स ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मोहम्मद फैज (70 रन), रविकुमार समर्थ (नाबाद 90 रन) और यश कदम (नाबाद 73 रन) की तूफानी पारियों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यश कदम की महज 19 गेंदों में 9 छक्कों वाली पारी फाइनल का मुख्य आकर्षण रही।

इसे भी पढ़ें – भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

250 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत रैंजर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 241 रन ही बना सकी। मैच का निर्णायक क्षण आखिरी ओवर था, जिसमें भारत रैंजर्स को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी। संस्कार चावटे ने ओवर की शुरुआत नो-बॉल और फ्री-हिट पर छक्के के साथ की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लेकिन इसके बाद संस्कार ने शानदार वापसी की और अगली 5 गेंदों में मात्र 4 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।

 जीत के बाद भावुक पल

टीम को जीत दिलाते ही संस्कार चावटे ने पिच पर घुटने टेककर सिर झुकाया और उसे नमन किया। फाइनल मुकाबले में 58 रन देकर 2 विकेट लेने वाले संस्कार चावटे ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट झटके। उनकी यह ‘मैच विनिंग’ गेंदबाजी आने वाले समय में विदर्भ क्रिकेट के लिए एक बड़े संकेत के रूप में देखी जा रही है। पगारिया स्ट्राइकर्स की इस जीत ने टूर्नामेंट को एक यादगार अंत दिया।

 

 

Comments are closed.