Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Ranchi RSS Office Attack: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला; CCTV में कैद हुई साजिश

14

रांची : राजधानी के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर को निशाना बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंककर (Ranchi RSS Office Attack) कार्यालय को जलाने की साजिश रची, हालांकि सौभाग्य से बम बाउंड्री के बाहर ही गिर गए और कोई नुकसान नहीं हुआ।

Ranchi RSS Office Attack – इस पूरी वारदात के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गए हैं, जिसमें दो युवक पेट्रोल बम फेंकते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों ने ‘चिली सॉस’ की बोतलों में पेट्रोल भरकर उन्हें बम की तरह इस्तेमाल किया था। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एफएसएल (FSL) और अन्य विशेष टीमें मौके का मुआयना कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand T20 League 2026: रांची टाइटंस बनी नई टेबल टॉपर; धनबाद डायमंड्स को हराकर हासिल की शानदार जीत

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरएसएस कार्यालय के पास स्थित एक होटल से हाल ही में गंदगी और अन्य मुद्दों को लेकर विवाद हुआ था। संघ के लोगों ने होटल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस को संदेह है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते होटल के कर्मचारी इस हमले में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है।

 भाजपा नेताओं का आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक घटनास्थल पर पहुंचे। बाबूलाल मरांडी ने इसे ‘हिंदू संगठन पर बड़ा हमला’ करार देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संजय सेठ ने डीजीपी से बात कर निष्पक्ष और गहन जांच का आग्रह किया है, ताकि षड्यंत्रकारी जल्द सलाखों के पीछे हों।

Comments are closed.