Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा कातिल

10

टोंक : राजस्थान के टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। लवादर गांव में 58 वर्षीय एक महिला ने महज अपनी पड़ोसन के चांदी के गहनों के लालच में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें कचरे के ढेर में फेंक दिया था। पुलिस (Tonk Murder Case) ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला रसाल देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

 25 लाख का कर्ज और रची गई साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी रसाल देवी पर विभिन्न पारिवारिक कारणों और एक्सीडेंट के इलाज के चलते करीब 25 लाख रुपये का भारी कर्ज था। कर्जदारों के बढ़ते दबाव के चलते उसने अपनी पड़ोसन हरबाई गुर्जर को अपना निशाना बनाया, जो अक्सर चांदी के भारी गहने पहनती थी। रसाल ने 9 जून को हरबाई को चाय पीने के बहाने अपने घर बुलाया और पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें – आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़ी टिप्पणी

Tonk Murder Case – हत्या के बाद रसाल देवी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग के शरीर के टुकड़े कर दिए और हाथ-पैर के पंजे भी काट दिए ताकि चांदी के कड़े आसानी से निकाले जा सकें। दो दिनों तक शव के टुकड़ों को घर में छिपाने के बाद, 11 जून की देर रात उसने उन कट्टों (बोरों) को गांव के कचरे के ढेर पर फेंक दिया। 12 जून की सुबह ग्रामीणों को जब बदबू आई, तो कुत्तों के जरिए यह भयावह राज खुला।

Comments are closed.