Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मध्य प्रदेश के सारंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां-बेटी की संदिग्ध मौत, सेप्टिक टैंक में मिला शव

4

सारंगपुर: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बागकुआ टंकी क्षेत्र में एक घर के भीतर मां और बेटी की मौत ने सनसनी फैला दी है। इस (heartbreaking incident in Sarangpur) घटना का सबसे मार्मिक पहलू वह 10 महीने का बच्चा है, जो अपनी नानी के मृत शरीर के पास घंटों तक बिलखता रहा।

 दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

घटना बुधवार शाम को तब सामने आई जब मृतक मधुबाला के बेटे धीरज राठौर बैंक से घर लौटे। दरवाजा अंदर से बंद था और घर के भीतर से बच्चे के लगातार रोने की आवाजें आ रही थीं। पड़ोसियों की (heartbreaking incident in Sarangpur) मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था—मां मधुबाला फंदे पर झूल रही थीं और उनकी 30 वर्षीय बेटी शीतल का शव घर के सेप्टिक टैंक में तैर रहा था।

 ससुराल विवाद और गहरे तनाव में थी बेटी

पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय शीतल राठौर की शादी 4 साल पहले देवास जिले के नरवर झाला निवासी कपिल राठौर से हुई थी। पिछले एक साल से पति और ससुराल वालों के साथ चल रहे विवाद के कारण वह भारी मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में थी। वह पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। माना जा रहा है कि तनाव के चलते उसने सेप्टिक टैंक में कूदकर अपनी जान दे दी।

 मां बर्दाश्त न कर सकी बेटी का दुख

संभावना है कि जब मां मधुबाला ने अपनी बेटी का शव देखा, तो वे इस वज्रपात को सहन नहीं कर सकीं। गहरे सदमे और दुख में उन्होंने घर के भीतर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल पर मौजूद 10 महीने का मासूम अपनी नानी के पैरों को पकड़कर लगातार रो रहा था, जो कि मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाला था।

Comments are closed.