Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

बेमेतरा में देवर ने की भाभी और भतीजी की निर्मम हत्या; आरोपी ने 10 साल पहले मां को भी उतारा था मौत के घाट

13

बेमेतरा : जिले के दाढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों के कत्ल की एक शर्मनाक कहानी लिख दी है। एक घरेलू विवाद के चलते आरोपी देवर हेमलाल आडिल ने अपनी ही भाभी कुमारी बाई (50) और भतीजी शकुंतला (18) की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद (Bemetara Double Murder) पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी। मंगलवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी हेमलाल ने आपा खो दिया और घर में रखे बांस के डंडे से दोनों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। हमला इतना घातक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है; वह करीब 10 वर्ष पूर्व अपनी ही मां की भी हत्या कर चुका है।

Bemetara Double Murder – घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भागने की फिराक में लगे आरोपी हेमलाल आडिल को तत्परता से हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक और क्राइम सीन एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

Comments are closed.