Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

‘चावल वाले बाबा’ नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

9

महासमुंद : छत्तीसगढ़ में ‘चावल वाले बाबा’ के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री को महासमुंद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक समय था जब उनकी भविष्यवाणियों के (Narendra Nayan Shastri Arrested) लिए उनके दरबार में नेताओं और अधिकारियों की लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन अब वे गंभीर आपराधिक आरोपों के चलते सलाखों के पीछे हैं।

इसे भी पढ़ें – जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

 Narendra Nayan Shastri Arrested – गिरफ्तारी के बाद बाबा के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे राजनीति और चुनाव को लेकर भविष्यवाणियां करते दिख रहे हैं। कभी उनकी छवि एक ऐसे ‘चमत्कारी’ व्यक्ति की थी जो एक मुट्ठी चावल से लोगों का भविष्य बदल सकता है। हालांकि, अब जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जो व्यक्ति दूसरों के भविष्य का पूर्वानुमान लगाने का दावा करता था, उसे अपने ऊपर आए इस संकट का आभास क्यों नहीं हुआ?

 शिकायत और गिरफ्तारी का घटनाक्रम

महासमुंद पुलिस के अनुसार, 6 जून को बागबाहरा थाने में एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को आधार बनाते हुए पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद, 9 जून को पुलिस ने नरेंद्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Comments are closed.