Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Manipur News: उपद्रवियों को डीजीपी की कड़ी चेतावनी; ‘सुरक्षा बलों पर गोली चलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे’

11

मणिपुर : मणिपुर में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस महानिदेशक (DGP) मुकेश सिंह ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिले के दौरे के बाद उन्होंने उपद्रवियों और अवैध हथियार रखने वालों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा बलों पर हमला करने वालों के खिलाफ अब सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने (DGP’s strict warning to miscreants) कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें – तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शामिल होने से ममता को बड़ा झटका

 DGP’s strict warning to miscreants – डीजीपी मुकेश सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि राज्य में उपद्रव के दौरान लूटे गए हथियारों में से अब तक लगभग 70 प्रतिशत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। बाकी बचे अवैध हथियारों को ढूँढने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि हथियार रखने वाले संदिग्धों को गिरफ्तार करने के सख्त आदेश दिए गए हैं, और यदि किसी ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, तो बल ‘आत्मरक्षा’ में जवाबी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं।

 अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी

सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ जानकारी फैलाने वालों को लेकर भी पुलिस बेहद सख्त है। डीजीपी ने बताया कि राज्य में एक ‘सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल’ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। यह सेल उन लोगों और वेबसाइटों की पहचान कर रहा है जो समुदायों के बीच संघर्ष बढ़ाने या राष्ट्र-विरोधी सामग्री प्रसारित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Comments are closed.