Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जिंदा जलाया

8

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र स्थित नगई गांव में मंगलवार रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। रेत के अवैध कारोबार को लेकर शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई एक खूनी ट्रिपल मर्डर में तब्दील हो गई। इस वारदात में भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (triple murder in Korea) भरत सिंह गहरवार (लल्ला सिंह) को उनकी फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जला दिया गया, जबकि उनके भाई नागेंद्र सिंह और साथी योगेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

इसे भी पढ़ें – रेत विवाद में खूनी खेल; भाजपा नेता भरत सिंह की कार में जिंदा जलकर मौत, इलाके में भारी तनाव

पुलिस जांच के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ रेत के अवैध खनन और वसूली पर कब्जे की जंग थी। भरत सिंह गहरवार के परिवार ने हाल ही में एक रेत घाट का सरकारी ठेका लिया था। आरोप है कि नगई गांव के मनोज त्रिपाठी और उसके परिवार द्वारा आवंटित घाट के बाहर भी अवैध खनन किया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था, जो मंगलवार रात हिंसक हो गया।

 पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी और सत्यप्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। ये चारों आरोपी एक ही परिवार के हैं। घटना में शामिल पांच (triple murder in Korea) अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Comments are closed.