Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Banking Fraud : होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का लोन

8

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बैंकिंग फ्रॉड का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) को अपना घर बनाना महंगा पड़ गया। जालसाजों ने लोन दिलाने का झांसा देकर अधिकारी के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए 6 अलग-अलग बैंकों से 1.05 करोड़ रुपये से अधिक का (Banking Fraud in Surguja) लोन पास करा लिया और पीड़ित के साथ 57.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

पीड़ित लालसाय राम बखला ने बताया कि आरोपियों ने लोन दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर उनसे दस्तावेज लिए और उनके मोबाइल पर आए सभी ओटीपी (OTP) अपने पास ले लिए। इस चालाकी से आरोपियों ने उनके नाम पर 6 बैंकों से कुल 1,05,92,000 रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया।   

इसे भी पढ़ें – बेमेतरा में देवर ने की भाभी और भतीजी की निर्मम हत्या; आरोपी ने 10 साल पहले मां को भी उतारा था मौत के घाट

 ‘किस्त मैं भरूंगा’ का दिया झांसा

जब पीड़ित के खातों में इतनी बड़ी राशि आई, तो उन्होंने विरोध किया। इस पर मुख्य आरोपी ने झांसा दिया कि वह लोन का 60% हिस्सा ले लेगा और बाकी बची रकम पीड़ित घर बनाने में इस्तेमाल करे। आरोपी ने यह भी भरोसा दिलाया कि सभी किस्तें वही चुकाएगा। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने 41.05 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और 16.55 लाख रुपये नकद दे दिए। कुछ किस्तें भरने के बाद जालसाज गायब हो गए।

Banking Fraud in Surguja – किस्तें रुकते ही बैंकों ने पीड़ित को भारी-भरकम रिकवरी नोटिस भेजना शुरू कर दिया। स्थिति तब और खराब हो गई जब बैंकों ने पीड़ित का सैलरी अकाउंट ही सीज कर दिया, जिससे अब परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है।

Comments are closed.