Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

शादी के कुछ घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदलीं; हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय मूल के पायलट की मौत

5

अमेरिका के जॉर्जिया में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय मूल के नवविवाहित युवक की मौत हो गई। इस हादसे में पायलट निखिल नरगुंडकर ने भी अपनी जान गंवा दी। यह दुखद घटना तब हुई जब नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी के समारोह के (Georgia Helicopter Crash) बाद होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था।

🌲 उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ हादसा

मृतक युवक 26 वर्षीय डेव फिजी थे, जो डेल्टा एयरलाइन में स्वयं एक पायलट थे। वे और उनकी 25 वर्षीय पत्नी जेसनी रॉबिन्सन, निखिल नरगुंडकर द्वारा संचालित आर66 हेलीकॉप्टर में सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद खराब मौसम और कम दृश्यता (Zero Visibility) के कारण हेलीकॉप्टर डॉसनविले के पास एक घने जंगल में क्रैश हो गया।

💔 दुल्हन ने बयां किया दर्दनाक मंजर

रेस्क्यू टीम को मलबे का पता लगाने में करीब छह घंटे का समय लगा। दुल्हन जेसनी रॉबिन्सन, जो पेशे से एक नर्स हैं, लगभग छह घंटे तक मलबे में फंसी रहीं। होश में आने पर उन्होंने अपने पति डेव को अपनी गोद में देखा, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि उनका बेटा खुद एक पायलट था और उसने उड़ान (Georgia Helicopter Crash) से पहले खराब मौसम और शून्य दृश्यता को लेकर चिंता भी जताई थी।

 

Comments are closed.