Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

मोदी सरकार के 12 साल पूरे; बीजेपी चलाएगी ‘विश्वास, विकास और जन कल्याण’ अभियान

3

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे करने जा रही है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में एक वृहद ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ का (trust development and public welfare campaign) आयोजन कर रही है। ’12 साल : विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ थीम पर आधारित यह अभियान 5 जून से 21 जून 2026 तक चलेगा। इसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश करेंगे।

📚 5 विशेष बुकलेट में सिमटी उपलब्धियां 

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी ने 5 विशेष बुकलेट तैयार की हैं, जो हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू सहित सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी:

    • राष्ट्र प्रथम : इसमें देशहित में लिए गए बड़े फैसलों, सैन्य शक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक और सशक्तिकरण का उल्लेख है।

    • जनसेवा का संकल्प: विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए लिए गए जनहितकारी निर्णयों का विवरण।

    • सशक्तिकरण से समृद्धि तक: महिलाओं को स्वावलंबी और सक्षम बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी।

    • विरासत भी विकास भी: तकनीकी प्रगति के साथ-साथ प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के प्रयासों का संकलन।

    • राष्ट्र निर्माण: देश भर में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का सिलसिलेवार विवरण।

       

इसे भी पढ़ें – ‘न हिंदू धर्म त्याग सकता हूं, न पहचान’; अपनी आस्था को लेकर सीएम शिवकुमार का बड़ा बयान

🚀 विकसित भारत का संकल्प 

बीजेपी नेतृत्व ने प्रत्येक जिले में कम से कम 500 प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर विशेष (trust development and public welfare campaign) टीमों का गठन किया है। सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed.