Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

राजौरी में ‘ऑपरेशन शेरुवाली’ के दौरान सेना के लेफ्टिनेंट शहीद; तलाशी अभियान में हुए हादसे का शिकार

3

राजौरी : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान सेना के एक लेफ्टिनेंट रैंक के अधिकारी ने देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। डोरिमाल और गंभीर मुगलान बेल्ट में चल रहे ‘ऑपरेशन शेरुवाली’ के दौरान एक दुर्गम पहाड़ी इलाके में पैर फिसलने से अधिकारी 30 मीटर गहरी खाई में जा (army lieutenant martyred) गिरे। साथी जवानों द्वारा किए गए त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 ऑपरेशन शेरुवाली 

यह सर्च ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि 2 से 3 पाकिस्तानी आतंकवादी राजौरी के घने जंगलों में छिपे हुए हैं। इसी इनपुट के आधार पर सेना, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दे रही है। शहीद अधिकारी इसी महत्वपूर्ण ऑपरेशन का हिस्सा थे। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बल आतंकियों के हर ठिकाने को खंगालने में जुटे हैं।

 जम्मू में होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद अधिकारी का पार्थिव शरीर सुरक्षित निकाल लिया गया है। जम्मू में आज एक विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, साथी सैनिक और परिवार के सदस्य शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि (army lieutenant martyred) अर्पित करेंगे। फिलहाल आधिकारिक तौर पर अधिकारी की पहचान और अन्य विवरणों की पुष्टि की प्रतीक्षा है।

Comments are closed.