Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

गौमांस मिलने के मामले में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग

3

धमतरी : कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवार पारा में भारी मात्रा में मांस मिलने के बाद से शहर में तनाव और विरोध का माहौल है। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच और गौ सेवकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर (demand for bulldozer action) जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की है।

demand for bulldozer action – गौरतलब है कि गुरुवार को गाड़ा पारा बस्ती से पुलिस और प्रशासन ने लगभग 86 किलो मांस जब्त किया था। इस मांस को पुष्टि के लिए हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि आधिकारिक तौर पर मांस के प्रकार की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें – ‘चावल वाले बाबा’ नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी डाकेश्वर साहू और चित्रेश साहू ने स्पष्ट किया है कि गौवंश की अवैध कटाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन ने महापौर और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को गिरफ्तार कर उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाए।

 महापौर का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने कहा कि उन्होंने हिंदू संगठनों की मांगों को सुना है और वे लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं। महापौर ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के दायरे में रहकर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बुलडोजर कार्रवाई की संभावनाओं पर भी नियमानुसार विचार किया जा सकता है।

Comments are closed.