Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ाया कातिल पति

12

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 10 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पिपरौली गांव के पास नहर में मिली 40 वर्षीय महिला की लाश के मामले में (Bhind Blind Murder Case) पुलिस ने मुख्य आरोपी पति नारायण बघेल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में रेलवे टिकट और CCTV फुटेज ने निर्णायक भूमिका निभाई।

 त्रिकोणीय प्रेम कहानी और खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नारायण बघेल का अपनी 10 साल पुरानी प्रेमिका संगीता से रिश्ता था। तीन साल पहले उसकी मुलाकात सूरत में इंद्रावती से हुई, जिससे उसने मंदिर में शादी कर ली थी। इंद्रावती अपनी पत्नी होने के हक मांग रही थी, जबकि प्रेमिका संगीता लगातार उसे छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी त्रिकोणीय विवाद से छुटकारा पाने के लिए नारायण ने अपने दोस्त कुंदन बाथम के साथ मिलकर इंद्रावती की हत्या की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें – बालाघाट में विधवा महिला की निर्मम हत्या; प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Bhind Blind Murder Case – आरोपी इंद्रावती को मथुरा, आगरा और ग्वालियर होते हुए बहाने से सोनी रेलवे स्टेशन लाए। वहां एक सुनसान रास्ते पर ले जाकर नारायण ने उसका गला घोंट दिया। पहचान मिटाने के लिए कुंदन ने महिला के चेहरे पर फावड़े से कई वार किए ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।

कैसे पकड़ में आए आरोपी?

5 जून को जब महिला का शव मिला, तो चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान असंभव थी। पुलिस को घटनास्थल से एक फटा हुआ रेलवे टिकट मिला, जो मथुरा से ग्वालियर का था। मेहगांव पुलिस की टीम मथुरा स्टेशन पहुंची और वहां लगे 500 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला। अंततः फुटेज में दिखी महिला की साड़ी और आरोपियों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और तीनों को धर दबोचा।

Comments are closed.